आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़

आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार

//
झांसी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में की  गई। गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनका उपयोग सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में भारी रकम का लेन-देन हो रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुल 25,51,492 रुपये की धनराशि को फ्रीज़ कराया, जिसमें एसबीआई, एक्सिस और एचडीएफसी बैंक खातों की रकम शामिल है। इसके अलावा सट्टेबाजी में प्रयुक्त वेबसाइट पर मौजूद 2,07,527 रुपये के क्वाइन्स भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए  न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध सट्टेबाजी और साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

30 हज़ार  रुपए के  गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Next Story

फायरिंग कर अपहरण के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त  

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!