संगठित जुआ गिरोह का भंडाफोड़

निर्माणाधीन मकान में चल रहे संगठित जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 12 जुआरी गिरफ्तार

//

झांसी।बुंदेलखंड के झांसी जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने भोजला मंडी क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर अवैध रूप से जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी सीपरी बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार रात दबिश दी, जहां मौके पर जुए का खेल संचालित हो रहा था।

पुलिस ने मौके से 1,04,110 जुए की रकम,10,090 जामातलाशी से बरामद ,कुल नकदी 1,14,200,13 मोबाइल फोन 104 ताश के पत्ते बरामद किये ।पुलिस के अनुसार सभी आरोपी संगठित तरीके से जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सीपरी बाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

रिहायशी इलाके में लंबे समय से जुए का अड्डा संचालित होने की घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी पहले से थी? पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

विश्व कला दिवस पर सम्मानित हुए विभिन्न विधाओं के कलाकार

Next Story

अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त,फैला तनाव

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!