डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त,फैला तनाव

//

झांसी। झांसी जिले में चिरगांव थाना क्षेत्र के करगुवां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक खेत में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की करीब 45 वर्ष पुरानी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त पाया।प्रतिमा टूटने की सूचना मिलते ही इलाके और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

घटना की जानकारी पाते ही भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

मौके पर पहुंचे विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा की पुनःस्थापना और इस घटना को अंजाम देने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की । प्रतिमा के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाने और सीसीटीवी कमरें लगाने की भी मांग की ।डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्तप्रशासन की ओर से फिलहाल क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

निर्माणाधीन मकान में चल रहे संगठित जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 12 जुआरी गिरफ्तार

Next Story

झांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग,सामान जलकर खाक

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!