अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता

नगर निगम की जमीन को खाली कराने के लिए पुलिस बल के साथ जायेगी टीम:रोली गुप्ता

/

झांसी 15 दिसंबर। झांसी के प्रेमनगर थानाक्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे को खाली कराने पहुंची टीम के बैरंग वापस लौटने के बाद अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने आज कहा कि अब पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन खाली कराने के लिए टीम भेजी जायेगी।

 सुश्री गुप्ता ने बताया कि थाना प्रेमनगर में नगरा क्षेत्र के महावीरन में नगर निगम की जमीन पर कुछ अवैध कब्जा किये जाने की कल शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद नगर निगम की टीम जमीन को खाली कराने के लिए मौके पर पहुंची। टीम को वहां पाकर अवैध कब्जाधारियों ने जबरदस्त हंगामा किया और टीम को बैरंग लौटना पडा। नगर निगम की टीम के साथ पुलिस बल और मजिस्ट्रेट नहीं थे इसी कारण टीम को वापस लौटना पड़ा।

 उन्होंने बताया कि शीघ्र की इस मामले में डेट लगाकर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कराकर पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम को भेजा जायेगा जिससे कि निगम की जमीन को वापस खाली कराया जा सके। उन्होंने साफ किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भाजपा ने तीनों राज्यों में नये चेहरों से दिखायी 2024 की तैयारी

Next Story

लौह पुरुष की पुण्यतिथि पर बीयू के हुनरबाज क्लब ने दी श्रद्धांजलि

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!