लौह पुरुष की पुण्यतिथि

लौह पुरुष की पुण्यतिथि पर बीयू के हुनरबाज क्लब ने दी श्रद्धांजलि

/

झांसी 15 दिसंबर । वीरांगना नगरी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के हुनरबाज क्लब ने विश्वविद्यालय के महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में लौह पुरूष के नाम से विख्यात देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को आज उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर फूड टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शिव कुमार कटियार ने कहा कि सरदार पटेल अपने फ़ौलादी संकल्पों के कारण लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।

हुनरबाज क्लब के समन्वयक ऋतिक पटेल ने बताया कि भारत की भूमि इतनी विशेष ना होती अगर इस भूमि में सरदार पटेल, भगत सिंह और स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों का बलिदान ना होता। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में अजय कुमार, अरुण चंदेल, अनिल पस्तोर, अंकुश प्रजापति, शिवम पटेल, दिया राजपूत, नेहा राजपूत, पारस, विकास धाकड़, नागेंद्र कुमार, अनुज पटेल, संदीप कुमार, अरुन तिवारी, दीपेंद्र सिंह, रवि वर्मा बृजेश पटेल व नैंसी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नगर निगम की जमीन को खाली कराने के लिए पुलिस बल के साथ जायेगी टीम:रोली गुप्ता

Next Story

झांसी के मऊरानीपुर में आयोजित की गयी खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!