दस-दस साल की जेल

 करोड़ों के गांजा तस्करी कांड में तीन दोषियों को दस-दस साल की जेल

//

झांसी। उड़ीसा से टैंकर में भरकर गांजे की तस्करी करने के मामले में झांसी की विशेष न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ओम पाल सिंह ने प्रत्येक दोषी पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर छह-छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

विशेष लोक अभियोजक उदय नारायण सोनी ने बताया कि 19 जुलाई 2022 को यूपी एसटीएफ और एनसीबी की टीम ने झांसी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बबीना टोल के पास एक संदिग्ध टैंकर को रोका था। तलाशी के दौरान टैंकर नहीं खुलने पर उसे कटर से कटवाया गया। अंदर कई पैकेटों में करीब 25 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई गई थी।

मौके से टैंकर चालक सतीश पुंजाराम हेलोण्डे, क्लीनर जलालुद्दीन सफी और हरि शंकर मीना को गिरफ्तार किया गया था। टैंकर के पीछे कार से चल रहे शक्ति सैनी को भी पकड़ा गया था। पूछताछ में सामने आया था कि गांजा उड़ीसा से लाकर मथुरा ले जाया जा रहा था। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था।

न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर हरी सिंह मीना पुत्र स्वर्गीय देवीलाल, जलालुद्दीन सफी पुत्र मोहम्मद आलम और सतीश पुंजाराम हेलोण्डे पुत्र पुंजाराम नारायण हेलोण्डे को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) सहपठित धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने तीनों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और दो-दो लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भाजपा-आरएसएस और ओवैसी पर दिग्विजय का सियासी प्रहार

Next Story

पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान चालीसा पाठ के महानुष्ठान में होंगे शामिल

Latest from Jhansi

कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, देशभर के 25 वैज्ञानिक ले रहे हिस्सा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

error: Content is protected !!