पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान चालीसा पाठ के महानुष्ठान में होंगे शामिल

//

झांसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 30 नवंबर को झांसी आएंगे और वह यहां आयोजित होने वाले सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के महानुष्ठान में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम पांच बजे खंडेराव गेट स्थित लक्ष्मी व्यायाम मंदिर कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है। आयोजक एवं भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बताया कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करीब दो घंटे तक झांसी में रहेंगे। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों की ओर से आयोजन को यादगार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 करोड़ों के गांजा तस्करी कांड में तीन दोषियों को दस-दस साल की जेल

Next Story

कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, देशभर के 25 वैज्ञानिक ले रहे हिस्सा

Latest from Jhansi

कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, देशभर के 25 वैज्ञानिक ले रहे हिस्सा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

error: Content is protected !!