झांसी।जनपद में लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरोखर में दोपहर के समय एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में तीन बुजुर्ग फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान के सामने का मलबा हटाकर अंदर फंसे तीनों बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सुरक्षित बचाए गए लोगों में 70 वर्षीय धूराम अहिरवार, उनकी 65 वर्षीय पत्नी खजूरी बाई और करीब 90 वर्षीय मोतन बाई शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, तीनों बुजुर्गों को हादसे में किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद गांव में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।
