पितृ पक्ष में पिंडदान पूजा अर्चना के लिए सुखनई नदी पर आये अनूप तिवारी पूजा के बाद बाद स्नान करने नदी में उतरे लेकिन गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए परिवार के चार अन्य सदस्य भी नदी में उतर गए, लेकिन गहराई में जाने से पांचों डूब गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पांचों के शव नदी से बाहर निकलवाए। शवों को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तहसीलदार ने बताया कि घटना में पीड़ित परिवार को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा मऊरानीपुर स्थित मोर्चरी एवं पोस्टमार्टम हाउस पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मिले तथा इसके पश्चात देवरी सिंहपुरा स्थित ग्राम पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
