आरोपी गिरफ्तार

 पैथोलॉजी लैब से 1.70 लाख की चोरी, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

//
झांसी। महानगर में कोतवाली पुलिस ने पैथोलॉजी लैब से 1.70 लाख रुपये चोरी के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

ग्वालियर रोड स्थित बंसल कॉलोनी, सिद्धेश्वर मंदिर के पास रहने वाली कंचन पत्नी राजेश कंचन ने 19 नवंबर को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पैथोलॉजी लैब से केतन सेन ने 1.70 लाख रुपये चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, एसपी सिटी प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के आधार पर पुलिस ने 20 नवंबर को केतन सेन (24) पुत्र प्रेमनारायण सेन, निवासी मसीहागंज, थाना सीपरी बाजार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। मामले में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ग्रामीण विकास को सहकारिता से मिलेगी गति : राजीव सिंह पारीछा

Next Story

मुख्यमंत्री की माता के निधन पर भाजपा झांसी ने जताया शोक

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!