झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर भाजपा झांसी के जिला कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, बबीना विधायक राजीव सिंह, जिला महामंत्री विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, अभिषेक जैन सहित विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मनोनीत पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
