जूनियर हॉकी पुरूष वर्ग

जूनियर हॉकी पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 7-1 से धोया

//

झांसी 21 मार्च । झांसी स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही हॉकी इंडिया प्रथम नार्थ जोन जूनियर पुरूष/महिला हॉकी चैम्पियनशिप-2023 के तहत आज पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच खेले गये मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने दिल्ली की टीम को खेल के हर क्षेत्र में मात देते हुए 7-1 से मैच अपने नाम किया।

जूनियर हॉकी पुरूष वर्ग

     हॉकी इण्डिया नई दिल्ली के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हॉकी द्वारा जिला प्रशासन झांसी के समन्वय से आयोजित कराई जा रही हॉकी इण्डिया प्रथम नार्थ जोन जूनियर पुरूष/महिला हॉकी चैम्पियनशिप-2023 में आज के खेल के मुख्य अतिथि – उप निदेशक मनरेगा  रामवतार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

    पुरूष वर्ग- में आज उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये दिल्ली हॉकी टीम को 7-1 के स्कोर से एकतरफा जीत दर्ज कर पूर्ण अंक अर्जित किये। आज खेले गये इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश टीम को 7वें मिनट में मिले पैनल्टी कॉर्नर को राजेश यादव ने गोल में तब्दील करते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, जो पहले क्वार्टर तक कायम रहीं रही। दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में त्रिलोकी वेनवन्शी ने मैदानी गोल कर उत्तर प्रदेश की टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दिल्ली टीम की ने वापसी करते हुये 21वें मिनट में भूपेन्द्र सिंह के द्वारा किये गये शानदार गोल की बदोलत स्कोर 2-1 कर दिया। उत्तर प्रदेश टीम के राहुल यादव ने 28वें मिनट में फ्री गोल कर स्कोर 3-1 पर ला दिया।

जूनियर हॉकी पुरूष वर्ग

    तीसरे क्वार्टर में भी उत्तर प्रदेश की टीम का दबदबा कायम रहा, 45वें मिनट में शाहरूख अली व केतन कुशवाहा ने दनादन 1-1 मैदानी गोल कर स्कोर 5-1 पर ला दिया। चौथे व अंकित क्वार्टर के 49वें मिनट में शाहरूख अली, 57वें मिनट में सिद्धान सिंह ने पैनल्टी कॉर्नर से 1-1 गोल कर अपनी टीम को 7-1 से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच के रैफरी श्री माहेश्वर सिंह नेगी व श्री संजीव कुमार रहे। जबकि टैक्निकल ऑफिसर सदमा शाहिद व अमित कटारिया, टैक्निकल जज रश्मि सिंह रही।

जूनियर हॉकी पुरूष वर्ग
आज के मैच के ’मैन ऑफ दी मैच’ उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के सेण्टर फार्वड खिलाड़ी अजीत यादव रहे, जिनको मुख्य अतिथि रामवतार उप निदेशक मनरेगा द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कार करते हुये आगे के मैचों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।
उक्त अवसर पर राममिलन क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़, राजेश सोनकर उपक्रीड़ाधिकारी झाँसी, सुनील कुमार उपक्रीड़ाधिकारी, संजीव सरावगी सचिव जिला हैण्डबाल संघ, सुषमा कुमारी हॉकी प्रशिक्षक, ब्रजेन्द्र यादव वरिष्ठ खिलाड़ी, सुनीता तिवारी, अशोक ओझा, विकास वेंदया, गौतमदास, मुकेश भारतीय, राजा खान व रामकुमार सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अन्त में आभार सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी झांसी द्वारा किया गया।
चैम्पियनशिप के तहत कल सुबह आठ बजे से  अन्य मुकाबले खेले जायेगें।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

फसल बरबाद होने से हलकान किसान पहुंचे मदद की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट

Next Story

हॉकी इंडिया जूनियर: पुरूष वर्ग में पंजाब व महिला वर्ग में दिल्ली, हरियाणा व यूपी ने मारी बाज़ी

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!