कार गिरी नदी में

अनियंत्रित कार, मोटरसाइकिल को टक्कर मार गिरी नदी में, एक की मौत छह घायल

/

झांसी 11 मई । झांसी के मोंठ थानाक्षेत्र में खिरिया घाट के निकट गुरूवार को बेतवा नदी के पुल से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार मोटरसाइकिल  टक्कर मारने के बाद नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप् से घायल हैं।

कार गिरी नदी में

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर पाया ,अनियंत्रित कार ने पहले दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी जिससे वह नदी में जा गिरे । इसके बाद कार भी नदी में जा गिरी।

कार गिरी नदी में

दुर्घटना के समय कई लोग घाट पर नदी में नहा रहे थे। कार और मोटरसाइकिल के नदी में गिरते ही लोगों के बीच चीख पुकार मच गयी। आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने घायलों में से एक मानवेंद्र निवासी मोंठ को मृत घोषित कर दिया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जालौन:झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर पलटी बस ,एक की मौत,कई घायल

Next Story

डिफेंस कॉरिडोर के धरातल पर शुरू हुए काम का गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने किया निरीक्षण

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!