तीन आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

//

झांसी। जनपद में थाना कटेरा पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा (खाईवाड़ी) संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी जांच में ऑनलाइन सट्टे से जुड़े 1,10,090 के ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट मिला।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश यादव (27), मधु यादव (25) और सतेन्द्र यादव (24) के रूप में की है।

बरामद साक्ष्यों के आधार पर थाना कटेरा में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह सहित थाना कटेरा की पुलिस टीम शामिल रही।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 मानसिक तनाव से बिगड़ी कर्मचारी की तबीयत, अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!