फरार हुआ चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

झांसी :पुलिस कस्टडी से फरार हुआ चोर ,मुठभेड़ में गिरफ्तार

//

झांसीl बुंदेलखंड के झांसी में पुलिस ने आखिरकार उस शातिर चोर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया जो करीब पंद्रह दिन पहले पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर पुलिस कस्टडी से फ़रार हो गया

था ।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेवाती पुरा निवासी महिला ऊषा के यहां चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने पंद्रह दिन पूर्व दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जिनमें एक आरोपी मध्यप्रदेश के ग्वालियर बिजौली थाना क्षेत्र निवासी संजय उर्फ दीपक तथा दूसरा मध्यप्रदेश के जिला दतिया हरदौल मोहल्ला निवासी नदीम था।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में मेडिकल कराने के लिए लिए जिला अस्पताल लाया गया था, वहां से एक आरोपी नदीम पुलिस को चकमा देकर पुलिस हिरासत से भाग निकला था। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस द्वारा फरार नदीम की तलाश की जा रही थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की बाइक से नदीम कहीं भागने की फिराक में नगरिया कुआं के पास है।

सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर नदीम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे नदीम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस एवं बाइक बरामद की हैl उपचार के लिए उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने चिकित्सा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को लेकर दिया ज्ञापन

Next Story

खेतों में लगी भीषण आग,फसल जलकर नष्ट

Latest from Jhansi

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

झांसी।महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में

error: Content is protected !!