पलटा सीमेंट से भरा कंटेनर

चालक को आई झपकी स्कूल की दीवार तोड़कर पलटा सीमेंट से भरा कंटेनर

/
झांसी। झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर  सीमेंट की बोरियों से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित स्कूल की दीवार तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में कंटेनर का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर तेज रफ्तार से झांसी की ओर जा रहा था। थाना सकरार क्षेत्र के पटेल नगर के पास पहुंचते ही चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की दीवार से टकराकर उसे तोड़ते हुए पलट गया।
हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर में लदी सीमेंट की बोरियां हाईवे पर बिखर गईं। वहीं क्लीनर बोरियों के नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायल क्लीनर को बाहर निकाला।
घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एशिया कप जीतकर झांसी लौटे केतन कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

Next Story

झांसी: कुकरगाँव में फिर शुरू हुआ नियम विरुद्ध बालू खनन, ग्रामीणों में आक्रोश

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!