झांसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को झांसी में समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीखा हमला करते हुए उनके नेतृत्व वाली पार्टी को फर्जी ही बता दिया।

उन्होंने सपा प्रमुख के सनातन से जुड़े बयान पर कहा ” हो सकता है कभी असली समाजवादी सनातनी रहे हो । अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी सही मायने में नमाजवादी पार्टी है।यह तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है ।अपराधियों गुंडों माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षण करने वाली पार्टी है। यह सपा भी फर्जी है।”
2027 को लेकर किया बड़ा दावा करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2014 से भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का समर्थन लगातार घट रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी केवल सैफई तक सिमटकर रह जाएगी।
भगवान राम को लेकर आदित्य ठाकुर के बयान पर पूछे गए प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्य ठाकुर अभी बच्चे हैं, इसलिए उनके बयान पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
पौधारोपण अभियान को महाभियान और महायज्ञ बताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ पौधारोपण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में लगभग 2 अरब 35 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
