केशव प्रसाद मौर्य

राम मंदिर आस्था का विषय, जांच के बाद होगी कार्रवाई: केशव मौर्य

//
झांसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को झांसी दौरे के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल मजबूत है तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सरकार बनाएगी।
झांसी में आयोजित कार्यक्रम और पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद और  ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय  का बचाव करते हुए कहा कि चंपत राय राम मंदिर आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम के कार्य और मंदिर आंदोलन को समर्पित किया है।  राम मंदिर में चढ़ावे और अन्य मामलों को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच कर रही है। यदि जांच में किसी कर्मचारी, अधिकारी या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “जो गलत करेगा, उसे सजा अवश्य मिलेगी।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब कल्याण, आवास, शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य और वित्तीय समावेशन जैसी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने जनधन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और आवास योजनाओं को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में भाजपा और एनडीए को जनता का समर्थन मिला है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भी भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।  उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है, जबकि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है।
वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लगातार जनता के बीच काम कर रही है और पार्टी को प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का पूरा विश्वास है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भविष्य में उसका जनाधार और कमजोर होगा।
उनको लेकर सपा नेता शिवपाल के बयान  पर श्री मौर्य ने कहा ” शिवपाल यादव बड़े नेता हैं, वह केशव जी के चक्कर में न पड़ें और पहले अपने भतीजे को संभालें।  “
डिप्टी सीएम ने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या और राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का विषय हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू आस्था से जुड़े संस्थानों और स्थलों को राजनीतिक विवादों में घसीटने से बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं से धार्मिक विषयों पर संयमित टिप्पणी करने की अपील की।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

इलाज में लापरवाही ,प्राइवेट क्लीनिक का पंजीकरण निरस्त

Next Story

जातिवाद और विभाजन से सावधान रहें, सामाजिक एकता ही विकास का आधार: योगी

Latest from Jhansi

IIRF रैंकिंग में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान का शानदार प्रदर्शन

झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) की नवीनतम रैंकिंग

error: Content is protected !!