पं. सलिल भट्ट

पं. सलिल भट्ट ने बच्चों को सिखाए वीणा वादन के गुर

/

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी स्थित द न्यू एरा पब्लिक स्कूल बड़ागांव गेट रोड के प्रांगण में ‘स्पिक मैके’ संस्था के तत्वाधान में मोहन वीणा वादन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पं. सलिल भट्ट

कार्यक्रम में जयपुर से आए हुए ग्रैमी अवार्ड विजेता, पद्मश्री पंडित विश्व मोहन भट्ट जी के सुपुत्र प्रसिद्ध मोहन वीणा वादक पंडित सलिल भट्ट  ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली वीणा वादन प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने विभिन्न धुनों की प्रस्तुति दी।

प्रख्यात तबला वादक कौशिक कुँवर  ने तबले पर उनसे जुगलबंदी की।पंडित सलिल भट्ट जी ने विद्यार्थियों को वीणा के सात्विक स्वरों के संबंध में जानकारी दी और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब भी दिए।

पं. सलिल भट्ट

इस अवसर पर स्पिक मैके के जिला समन्वयक डॉक्टर चंद्रकांत अवस्थी ,  प्रिया श्रीवास्तव,अल्का श्रीवास्तव, प्रणेश सेन,तेज बहादुर सिंह , प्रफुल्ल दुबे, कुंती कौशिक,संगीता गुप्ता,ज्योति, पूर्णिमा साहू आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य  अरिंदम घोष ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

संयोजक  मोंटी इंजीनियर ने आभार व्यक्त किया एवं  कविता मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अरविंद यादव हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Story

झांसी रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का हुआ शुभारंभ

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!