बिजली दरों 10 प्रतिशत दर वृद्धि

बिजली दरों 10 प्रतिशत दर वृद्धि पर भड़के प्रदीप जैन आदित्य, सरकार को घेरा

//
झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  प्रदीप जैन आदित्य ने प्रदेश में बिजली दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि किए जाने के निर्णय पर सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक ओर झांसी-ललितपुर क्षेत्र की जनता भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार बिजली महंगी कर आम उपभोक्ताओं पर दोहरी मार डाल रही है।
श्री जैन  ने कहा कि क्षेत्र में कई घंटों तक हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसान, व्यापारी, विद्यार्थी और आम नागरिक सभी बिजली संकट से परेशान हैं। इसके बावजूद सरकार विद्युत व्यवस्था में सुधार करने के बजाय दरों में बढ़ोतरी कर रही है, जिससे आम परिवारों का मासिक घरेलू खर्च और अधिक प्रभावित होगा।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है। बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत बिजली की कीमतों में वृद्धि कर जनता की परेशानियां बढ़ाई जा रही हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इस फैसले का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। उन्होंने सरकार से बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस लेने तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एआई निगरानी में संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, डीएम ने कंट्रोल रूम से रखी नजर

Next Story

पीआरडी जवान से मारपीट कर लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

एआई निगरानी में संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, डीएम ने कंट्रोल रूम से रखी नजर

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों

error: Content is protected !!