सांसद अनुराग शर्मा

सांसद अनुराग शर्मा ने देखी रक्सा के गांवों में फसल बरबादी की स्थिति

//

झांसी 04 मार्च । झांसी-ललितपुर क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा लगातार तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण झांसी जनपद के विभिन्न गांवों में फसलों को हुए नुकसान का लगाता स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं और इसी क्रम में आज उन्होंने रक्सा थानाक्षेत्र का दौरा किया।

सांसद अनुराग शर्मा

श्री शर्मा ने रक्सा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जाकर खुद जमीनी हालात का जायजा लिया और किसानों को ढांढस बंधाया कि संकट के इस समय सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। फसल को व्यापक नुकसान हुआ है जिन जिन गांवों में मैं गया हूं लगभग सौ प्रतिशत नुकसान हुआ है।

सांसद अनुराग शर्मा

सांसद को अपने क्षेत्र में देख किसानों ने उनके सामने इस व्यापक नुकसान के कारण उनके सामने आये भरण पोषण के भी संकट का दर्द बताया।सांसद ने सभी को जल्द से जल्द नुकसान का शत प्रतिशत मुआवजा दिलाने का आश्वसान दिया।

श्री शर्मा ने कहा कि मौसम लगातार खराब बना हुआ है ओलावृष्टि तो लगातार रूक रूक कर देखने को मिल रही है। फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी सदर और लेखपालों को लगा दिया गया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द सर्वे पूरा कराकर सप्ताह से 10 दिन के भीतर प्रभावित किसानों को पूरा पैसा दिलवा दिया जाए।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

रवि शर्मा और राजीव सिंह पारीछा ने किसानों के हित में लिखा योगी को पत्र

Next Story

राह चलते लूट को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!