डीआरएम

झांसी रेल मंडल ने इस साल अभी तक कबाड़ बेचकर कमाए 14. 85 करोड

/
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल ने इस वित्तीय वर्ष में स्क्रैप की बिक्री से अब तक 14.85 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया है।
झांसी रेल मंडल
 झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार सिन्हा के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक  अभिनव त्रिवेदी के नेतृत्व में विभिन्न स्टेशनों,कार्यालयों और रेलखंडों से एकत्रित 1801.80 मैटिक टन  से अधिक स्क्रैप की बिक्री से मंडल को इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 14.85 करोड़ रुपए मिले । इस तरह से अभी तक झांसी मंडल ने 1801़ 80 मीट्रिक टन स्क्रैप का निपटान कर लिया है।
स्क्रैप निस्तारण के इस प्रयास में झांसी मंडल ने मिशन जीरो स्क्रैप अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, रेलखंडों, डिपो, वर्कशॉप, शेड और अन्य रेलवे परिसरों से अनुपयोगी वस्तुओं को हटाने का विशेष अभियान चलाया। स्क्रैप में अनुपयोगी रेल, रेल पथ सामग्री, वैगन, कोच और लोहे के अन्य सामान शामिल हैं। स्क्रैप की बिक्री आईआरपीएस पोर्टल के माध्यम से नीलामी द्वारा की जाती है, जिससे अर्जित राजस्व का उपयोग रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास में किया जाता है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि स्क्रैप निस्तारण से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई है बल्कि रेलवे परिसरों की स्वच्छता और सुरक्षा में भी सुधार हुआ है। स्क्रैप के हटने से रेलवे परिसर साफ-सुथरे हो गए हैं और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हुई हैं। इससे रेलवे परिचालन अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो गया है।

झांसी मंडल की यह उपलब्धि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और प्रबंधन की दूरदर्शिता का परिणाम है। मंडल भविष्य में भी अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंनिमो ने फूंके बुंदेलखंड क्षेत्र के नौ सांसदों के प्रतीकात्मक पुतले

Next Story

पानी की एक-एक बून्द का महत्व समझना होगा : डीआईजी केशव कुमार चौधरी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!