पुलिस ने धरे 06 जुआरी

झांसी: पुलिस ने धरे घर में जुआ खेलते 06 जुआरी, पांच लाख से अधिक बरामद

//
झांसी 02 सितंबर । बुंदेलखंड में झांसी जनपद के चिरगांव थानाक्षेत्र में पुलिस ने घर के भीतर चले रहे जुए का पर्दाफाश करते हुए न केवल 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया है बल्कि इनके पास से पांच लाख से अधिक की धनराशि बरामद भी की है।
 पुलिस ने धरे 06 जुआरी
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने यहां पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि जुआ ,सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सक्रिय झांसी पुलिस को चिरगांव थानाक्षेत्र के करगुवां गांव में एक घर में जुआ खेले जाने की सूचना रविवार देर शाम मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर मुखबिर की मदद से पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो मौके से छह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। छह से सात लोग पीछे वाले दरवाजे से फरार हो गये।
उन्होंने बताया कि जुआरियों के पास से 05 लाख 95 हजार रूपये नकद ,ताश की गड्डी और तीन माेबाइल बरामद किये गये हैं। जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करायी जा रही है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने शुरू की मुहिम

Next Story

झांसी जनपद में सीडीओ जुनैद अहमद ने किया राष्ट्रीय पोषण मिशन -2024 का शुभारंभ

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!