झांसी पुलिस अलर्ट

बकरीद से पहले झांसी पुलिस अलर्ट, एसएसपी  ने किया फ्लैग मार्च

//

झांसी। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए झांसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है और जनपद में सुरक्षा चाक चौबंद इंतज़ाम किये  हैं ।झांसी पुलिस अलर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नगरप्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम के साथ भारी पुलिस बल लेकर शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग कराई। पुलिस टीम ने संवेदनशील इलाकों में लोगों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

एसएसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनपद पुलिस द्वारा लगातार गश्त, भ्रमण और निगरानी की जा रही है, ताकि बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

हर घर जल योजना फेल! पानी को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा

Next Story

बड़ी ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजहा की नमाज, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!