झांसी मेडिकल कॉलेज

झांसी मेडिकल कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

/

झांसी। महानगर स्थित  महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में मंगलवार को देशभक्ति के उत्साह से सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।झांसी मेडिकल कॉलेजहाथों में तिरंगा लेकर करीब 521 एमबीबीएस, पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।झांसी मेडिकल कॉलेजप्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तिरंगे का वितरण भी किया गया। मेडिकल कॉलेज की सोशियो-कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित यात्रा का उद्देश्य युवा चिकित्सा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के आयोजन में सोशियो-कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. ओम शंकर चौरसिया, उपाध्यक्ष डॉ. आराधना कनकने, एनएमओ कानपुर प्रांत के सचिव डॉ. सुनील पांडेय और सोसायटी के सचिव प्रियांश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड विवि के 31वां दीक्षांत में 35 मेधावियों को मिलेंगे कुलपति पदक

Next Story

शहीद स्मारकों की सफाई कर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!