भाजपा

शहीद स्मारकों की सफाई कर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

/
झांसी। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के शहीदों और महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्मारकों की सफाई कर महापुरुषों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
भाजपा
सीपरी बाजार मंडल के सुभाष मार्केट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कारगिल पार्क में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। महारानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना झलकारी बाई और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा परिसरों में भी सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
भाजपा
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि स्वच्छता महज अभियान नहीं, बल्कि शहीदों और महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने लोगों से आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने और स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी मेडिकल कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!