झांसी नगर निगम

झांसी महापौर ने 44.61 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

/

झांसी। महापौर बिहारी लाल आर्य ने मंगलवार को चार विकास कार्यों का शिलान्यास किया। यह कार्य सीएम ग्रिड्स योजना फेज-3, नगरोदय योजना और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत करीब 44.61 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले है।  महानगर को झांसी नगर निगम के माध्यम से विकास परियोजनाओं की सौगात मिली।

सीएम ग्रिड्स योजना फेज-3 के तहत बीकेडी चौराहे से आयुर्वेदिक कॉलेज, फ्लाईओवर के नीचे से महिला पॉलिटेक्निक, अटल चौक (अंसल कॉलोनी) होते हुए गणेश चौराहे तक सड़क, फुटपाथ और साइड पटरी के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना की लागत 38.81 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा हंसारी (जोन-2) में 4.14 करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

पिछोर जोन-1 के अंतर्गत मेडिकल रोड स्थित पानी की टंकी से मेडिकल बाईपास पार्क की बाईं ओर हरित पट्टी तथा मेडिकल गेट नंबर-1 से कानपुर बाईपास तक डिवाइडर के सौंदर्यीकरण का कार्य 96.94 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

वहीं वार्ड संख्या-13 अशोक वैली में हॉटमिक्स प्लांट के माध्यम से सड़क और साइड पटरी की मरम्मत का कार्य 68.61 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी जीआरपी का बड़ा एक्शन: डेढ़ लाख का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Next Story

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा का प्रदर्शन, नए राज्य गठन और परिसीमन की उठाई मांग

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!