पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव

झांसी जिला प्रशासन ने कुर्क की पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की अवैध संपत्ति

//

झांसी। बुंदेलखंड  में झांसी जिल्राधिकारी के आदेश पर पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव द्वारा अवैध तरीके से तीन जगहों पर बनायीं गयी 20 करोड़ 26 लाख 52 हजार 260 रूपए की संपत्ति आज जिला प्रशासन ने कुर्क कर दी ।

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेश के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद जेपी पाल द्वारा थाना नवाबाद पुलिस टीम के साथ जब्ती की कार्रवाई गई। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने डुगडुगी पिटवा कर संपत्ति को कुर्क केरते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया है।

दीपनारायण की 03 विभिन्न स्थानों भगवन्तपुरा, करगुंवा जी एवं पनगुआं पर स्थित जब्त की गई संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्क किया गया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान समस्त आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी की गईं तथा शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यवाही संपन्न कराई गई।

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव

न्यायालय सह जिलाधिकारी झांसी ने गैंगस्टर एवं समाज विरोधी कामों के अधिनियम, 1986 के आदेश के अनुपालन में राज्य सरकार बनाम दीपक उर्फ दीपनारायण पुत्र बलभद्र सिंह, निवासी ग्राम बुढ़ावली, थाना मॉठ, जनपद झांसी द्वारा अवैध एवं अनियमित ढंग से अर्जित कुल रुपये बीस करोड़ छब्बीस लाख बावन हजार दो सौ साठ रुपये की चल/अचल संपत्तियों को जब्त कुर्क का आदेश दिया था।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस ने इसके पूर्व दो दिन पहले गैंगस्टर में वांछित पूर्व विधायक की गिरफ्तारी नहीं होने पर उनकी बीस करोड़ 52 लाख की संपत्ति पर कुर्क होने का नोटिस जारी कर दो दिन में हाजिर होने की चेतावनी दी थी।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर हाल ही में मोठ थाना में डकैती और रंगदारी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया । इस मुकदमें में आरोपी पूर्व विधायक फरार चल रहा है । इस मामले में दो आरोपी अनिल यादव और अशोक गोस्वामी जेल जा चुके हैं ।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मतदाता सूची को पूर्णत: शुद्ध बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: जिला निर्वाचन अधिकारी

Next Story

झांसी : राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!