बीएड प्रवेश परीक्षा 2023

बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए झांसी प्रशासन की तैयारियां हुईं पूरी

//

झांसी 09 जून। बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023 के तहत संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर झांसी जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

यहां विकास भवन सभागार में आज जिलाधिकारी  रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में परीक्षा से संबंधित तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी।यह परीक्षा 15 जून को नगर के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में सुबह 09-12 तथा 02-05 बजे के बीच आयोजित की जायेगी ।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में परीक्षा के दौरान नकल किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी और इसको लेकर उन्होंने संबंधितों को सभी जरूरी दिशा निर्देश दिये। परीक्षा 13 परीक्षा केंद्रों पर संपादित होगी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों का पुनः सत्यापन करना सुनिश्चित करें,साथ ही यह अवश्य देख लें कि परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा वॉइस रिकॉर्डर के साथ,  विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्था हो। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली जाए, उन्होंने विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने और कक्ष निरीक्षकों को एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिये। समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की दूरी के अंदर धरना प्रदर्शन, जुलूस,जनसभा नहीं होगी। लाउडस्पीकर का प्रयोग बिना अनुमति नहीं किया जाएगा, इसके साथ ही साथ फोटो स्टेट मशीन परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की दूरी पर बंद रखी जाएंगी इसे कड़ाई सेसुनिश्चित किया जाए। परीक्षा के मद्देनजर जनपद झांसी में  धारा-144 प्रभावी रहेगी, सभी अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं। प्रवेश परीक्षा के दौरान सभी 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा पूर्ण शांति और शुचिता के साथ संपन्न हो।

बैठक में बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023 संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  एस के वर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में परीक्षा केंद्रों पर 5810 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, इसके साथ ही द्वितीय पाली में भी 5810 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में सम्मिलित होंगे, 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और  सभी पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वैभव सिंह

बुंदेलखड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: तेज रफ्तार का कहर ,तीन मासूम जिंदगियां खत्म, दो जूझ रहे अस्पताल में

Next Story

युवक का शव बरामद,चाकू मारकर की हत्या

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!