अंतरराज्यीय जालसाज गिरफ्तार

बैंक प्रपत्र बदलकर 40 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय जालसाज गिरफ्तार

//

झांसी। नवाबाद पुलिस ने बैंकिंग धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बैंक में जमा किए गए चेक, रियल टाइम सकल निपटान (आरटीजीएस), राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक धन अंतरण (एनईएफटी) और भुगतान प्रपत्र बदलकर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, चेक और अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही धोखाधड़ी से प्राप्त करीब 37 लाख रुपये की राशि बैंक खातों में सीज करा दी गई है।अंतरराज्यीय जालसाज गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार प्रेमगंज निवासी अजय कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा बैंक भेजे गए 40 लाख रुपये के चेक और धन अंतरण प्रपत्रों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बदलकर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए रकम दूसरे खाते में स्थानांतरित करा ली। मामले में नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी 49 वर्षीय समीर सामन्थ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह विभिन्न शहरों के बैंकों में जाकर ग्राहकों के चेक और धन अंतरण प्रपत्र बदल देता था तथा फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए रकम अपने खातों में स्थानांतरित करा लेता था। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई बैंक खाते खुलवा रखे थे, जिनका उपयोग वह धोखाधड़ी की रकम के लेन-देन में करता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने झांसी में अजय कुमार सिंह के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 40 लाख रुपये अपने खाते में स्थानांतरित कराए थे। इसके बाद उसने रकम को विभिन्न खातों में भेज दिया और उसी धन से झांसी के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठानों से सोने के गहने खरीदे।

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 94,100 रुपये नकद, सोने की अंगूठियां व लॉकेट, 12 चेक, पांच बैंक भुगतान कार्ड, एक स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड, तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन, नेताओं के पुतले फूंके

Next Story

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!