हस्त शिल्प मेला

बीयू में लगा हस्त शिल्प मेला बना युवाओं के आकर्षण का केंद्र

/

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) परिसर में इन दिनों चल रहा हस्त-शिल्प मेला युवाओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा है।

बुंदेलखंड परिक्षेत्र के हस्तशिल्पियों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें प्रशिक्षित करने, रोजगार देने और समुचित बाजार मुहैया कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के बुंदेलखंड मेगा क्लस्टर प्रोजेक्ट के तहत इस मेले का आयोजन किया गया ।

हस्त शिल्प मेला

इस मेले में सर्वाधिक भीड़ शाल, मफलर, बनारसी साड़ी और कांच के सजावटी सामान बेचने और डिजाइनर फ्रेम बनाने वाले हस्त शिल्पियों के पास जुटी।
थीमेटिक एक्जिबिशन 2025 के नाम से आयोजित इस मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ के तत्वावधान में किया गया है।

यह मेला बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संस्थान के सामने 24 सितंबर तक चलेगा। इस मेले में बुंदेलखंड के सभी जिलों के हस्तशिल्पी और उद्यमी कारपेट, दरी, जरी जरदोजी, चमड़े के विभिन्न उत्पाद, सॉफ्ट टॉयज, चितेरी आर्ट, चंदेरी एंब्रायडरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, पेपर वर्क, कागज के उत्पादों के स्टॉल सजाए हुए हैं।

हस्त शिल्प मेला
मेला संयोजक एवं ललित कला संस्थान के शिक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि यह हस्त शिल्प मेला प्रत्येक दिन पूर्वाहन 11:00 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें हस्तशिल्प के विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आज दूसरे दिन दोपहर बाद युवाओं की भारी भीड़ मेलास्थल पर जुटी। आज पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के समन्वयक डा कौशल त्रिपाठी, डा जय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षक उमेश शुक्ल, डा राघवेन्द्र दीक्षित, डा अभिषेक कुमार, ललित कला संस्थान की डा सुनीता, डा अंकिता शर्मा, डा अजय कुमार गुप्ता, डा ब्रजेश सिंह परिहार, डा संतोष कुमार, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ के वसीउल अब्बास, जाहिद रजा, संतोष चौहान, अहमद नवील, मुकेश कर्दम, कमलेश कुमार आदि ने हस्त-शिल्प मेले के स्टालों का अवलोकन किया। इन सभी ने हस्तशिल्पियों की हौसला आफजाई भी की।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड क्रांति दल ने खाद संकट पर जताई चिंता

Next Story

अरविंद यादव हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!