कांवड यात्रा

झांसी में विशाल आठवीं कांवड यात्रा पर हेलीकॉप्टर से बरसाये जायेंगे फूल

//

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में आंठवी बार आयोजित होने जा रही विशाल कांवड यात्रा में पहली बार सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ओरछा से कावंड लाने वाली महिलाएं शामिल होंगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजकीय हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी करायी जायेगी।

यहां सर्किट हाउस में गुरूवार को यात्रा आयोजक बुंदेलखंड कांवड यात्रा समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि और अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 25 किलोमीटर लंबी यह द्विराज्यीय कांवड़ यात्रा झांसी के समीप मध्य प्रदेश की रामराजा नगरी ओरछा धाम से शुरू होगी और यहां ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर इस यात्रा का समापन होगा। यात्रा में पांच से छह हजार कांवड़ यात्री शामिल होंगी जिसमें पहली बार ओरछा से 50 महिला कांवड यात्री भी हिस्सा ले रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा में न केवल कांवड़ यात्री बल्कि उनके साथ रथ पर भगवान भोलेनाथ ,भारत माता और महारानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप भी शामिल होंगे। यात्रा में 40 से 50 डीजे भी शामिल रहेंगे। ओरछा से झांसी तक यात्रा मार्ग पर जगह जगह यात्रा का स्वागत किया जायेगा और झांसी पहुंचने पर बस स्टैंड से आठ से दस हजार महिलाएं कलश लेकर इस यात्रा में शामिल होंगी जिनका 63 स्थानों पर भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा रिसाला चुुंगी से जेल चौराहे और इलाइट चौराहे , जीवनशाह और बीकेडी होेते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पर संपन्न होगी।

यात्रा का मुख्य स्वागत महानगर के चर्चित इलाइट चौराहे पर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झांरखंड प्रदेश के प्रभारी राजसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई के साथ बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पवर्षा कर किया जायेगा। यात्रा का मुख्य आकर्षण राजकीय हेलीकॉप्टर से यात्रा मार्ग पर की जाने वाली पुष्पवर्षा रहेगी । इसके लिए आयोजकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

तुलसी तथा प्रेमचंद जयंती पर बीयू में आयोजित हुई एक दिवसीय संगोष्ठी

Next Story

बीयू में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर होने जा रहा चार दिवसीय कार्यक्रम

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!