ई-रिक्शा चालक ने लौटाए लाखों के जेवर

ई-रिक्शा चालक ने लौटाए लाखों के जेवर, एसएसपी ने किया सम्मानित

/

झांसी। जहां आज के दौर में मामूली रकम के लिए भी लोग बेईमानी से नहीं हिचकते, वहीं शहर के एक ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर समाज को प्रेरित किया है।

ई-रिक्शा चालक ने लौटाए लाखों के जेवरजानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक धर्मपाल सिंह अहिरवार की गाड़ी में सोमवार को सवार एक 32 वर्षीय महिला अपना बैग भूल गई। बैग में सोने-चांदी के करीब 13 से 14 लाख रुपये मूल्य के आभूषण रखे थे। बैग मिलने पर धर्मपाल ने बिना देर किए सीपरी बाजार थाना पुलिस से संपर्क किया और बैग उन्हें सौंप दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर बीबीजीटीएस मूर्ति (एसएसपी झांसी) ने मंगलवार को धर्मपाल सिंह को अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर चालक की ईमानदारी की सराहना की। इसके साथ ही महिला को उसका बैग धर्मपाल के हाथों ही वापस दिलाया गया।

एसएसपी ने कहा कि धर्मपाल जैसे नागरिक समाज के असली नायक हैं और उनके इस निस्वार्थ कार्य से पुलिस व जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अक्षय तृतीया पर कुंजबिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के चरण दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Next Story

बीड़ी मजदूर को 85 हजार का जलकर बिल, कांग्रेसी भड़के; आंदोलन की चेतावनी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!