झांसी नगर निगम

झांसी नगर निगम में सदन की बैठक से पहले बवाल, पार्षदों ने किया बहिष्कार और नारेबाजी

//
झांसी। नगर निगम में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रस्तावित सदन की बैठक शुरू होने से पहले ही पार्षदों ने वॉकआउट कर दिया। नाराज पार्षदों ने नगर निगम परिसर में जमकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
झांसी नगर निगम
झांसी नगर निगम
जानकारी के अनुसार,सदन की आज बैठक दिन में 11 .45 बजे  होनी थी।  निर्धारित समय पर सभी पार्षद नगर निगम पहुंच गए थे, लेकिन काफी देर तक बैठक शुरू नहीं हो सकी। पार्षदों का आरोप है कि मेयर के चैंबर में अधिकारी मौजूद रहे, बावजूद इसके सदन की करवाई शुरू  नहीं कराई गई। इसे जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बताते हुए पार्षदों ने एकजुट होकर बैठक का बहिष्कार कर दिया।
झांसी नगर निगमप्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि इसी तरह उनकी अनदेखी जारी रही तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
झांसी नगर निगमवहीं, महापौर बिहारी लाल आर्य ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के चलते कई पार्षदों ने अपनी व्यस्तता बताई थी, जिसके कारण बैठक को स्थगित किया गया। उन्होंने नगर निगम के कार्यों का बचाव करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्य सभी के सामने हैं।
नगर निगम में हुए इस घटनाक्रम से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि पार्षदों और नगर निगम प्रशासन के बीच उत्पन्न यह विवाद किस तरह सुलझता है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जनता बदलाव चाहती है: बीडी फुले

Next Story

मंडलायुक्त ने आईटीआई झांसी का निरीक्षण कर रोजगारपरक प्रशिक्षण पर दिया जोर

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!