प़ं जवाहर लाल नेहरू

कांग्रेसियों ने किया पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद

झांसी 14 नवंबर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती आज वीरांगना नगरी झांसी में कांग्रेसियों ने उनको याद किया और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

 

महानगर के चर्चित चौराहे ईलाइट पर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्र हुए। इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कांग्रेस परिवार के सारे लोग सब जानते हैं कि आजादी के पहले और बाद में देश निर्माण में सबसे सशक्त भूमिका अगर किसी को है तो वह हैं देश के प्रथम प्रधानमंत्री प़ं जवाहर लाल नहेरू। वह आजादी के संघर्ष के दौरान 11 साल तक जेल में रहे और वह इसलिए किये कि आगे चलकर सूई से लेकर हवाई जहाज तक हम देश में निर्माण कर सकें। देश आजाद हुआ तो प़ं जी ने एक नये इतिहास की शुरूआत की।

प़ं जवाहर लाल नेहरू

उन्होंने कहा “ आज विकास के जितने आयाम हैं जैसे आईआईटी, इंजीनियरिंग कॉलेज , बड़े बड़े बांध यह प़ं जवाहर लाल नहेरू ने इस देश में स्थापित किये। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका जन्मदिवस “ बालदिवस ” के रूप में पूरा देश मनाता है1 देश का यह सौभाग्य रहा प़ं जवाहर लाल नहेरू के रूप में एक प्रभावी नेतृत्व ने देश का निर्माण किया। आज हम संकल्प लेते हैं कि हम बच्चों को बालश्रम से मुक्त करायेंगे। कांग्रेसियों का आह्वान है कि छोटे छोटे जो दुकानों और ठेलों पर काम कर रहे हैं उन्हें काम से हटाकर पढाई में लगा सकें, ताकि वह देश की मुख्य धारा में जुड़कर देश का भविष्य उज्जवल कर सकें। ”

प़ं जवाहर लाल नेहरू

इस अवसर पर महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष आसिया सिद्दीकी ने कहा कि आज हम यहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाने को एकत्र हुए हैं यहां हमारी सभी कांग्रेसी महिला बहनें मौजूद हैं। ईलाइट चौराहे पर प़ं जवाहर लाल नहेरू की प्रतिमा का माल्यार्पण कर हम अनाथालय जायेंगे और वहां बच्चों को फल आदि वितरित करेंगे। पंडित जी हमारे दिलों में आज भी जिंदा है हमारा प्रण है कि हम उनकी नीतियों के अनुसार काम करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

“डायबिटीज”और वो भी छोटे छोटे बच्चों में??? जवाब है हां, जाने क्या है वजह

Next Story

मोबाइल है आज के मनुष्य की 24 घंटे की कुसंग: महंत मदन मोहनदास

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!