जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़

पुलिस ने किया जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़,13 गिरफ्तार

//

झांसी । जनपद में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत समथर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से लाखों रुपये की नकदी समेत विभिन्न सामान बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी से ग्राम बडोखरी जाने वाले मार्ग पर स्थित एक कच्चे कमरे में छापा मारा। पुलिस के अनुसार, यहां काफी समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। दबिश के दौरान आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

5.63 लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ पर लगी 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि, 13 हजार 250 रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां, सिगरेट तथा अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 63 हजार रुपये है।
पांच वाहन भी किए गए सीज

कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने पहुंचे लोगों के कब्जे से मिले पांच वाहनों को भी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

जुआ अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपियों के विरुद्ध थाना समथर में जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टे के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: कुकरगाँव में फिर शुरू हुआ नियम विरुद्ध बालू खनन, ग्रामीणों में आक्रोश

Next Story

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!