प्रीपेड बिजली मीटर

झांसी में प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ कांग्रेस का विरोध तेज

//

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी महानगर  में लगाए जा रहे प्रीपेड बिजली मीटरों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वार्ड-वार्ड अभियान चलाकर जनता की समस्याएं सुनीं और दोपहर करीब 1 बजे बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विभाग के पास पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड में बदलने का कोई स्पष्ट आदेश नहीं है, इसके बावजूद जबरन मीटर बदले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रीपेड मीटरों को हटाकर पोस्टपेड व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो कांग्रेस जनहित में आमरण अनशन शुरू करेगी। इस चेतावनी के बाद बिजली विभाग में हलचल तेज हो गई है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

संत कंवर राम साहिब का 141वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Next Story

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगा महिला सशक्तिकरण: नीति शास्त्री

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!