मंडलीय सेमीनार

झांसी जीआरपी पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोपों का सीओ मंसूरी ने किया खंडन

//

झांसी 05 जुलाई । बुंदेलखंड के झांसी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर्मियों के कथित वसूली के वायरल वीडियो पर जांच के बाद पुलिस उपाधीक्षक रेलवे नईम खान मंसूरी ने शुक्रवार को आरोपों को बेबुनियाद बताया।
रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें जीआरपी पुलिसकर्मी उनसे पैसे लेेते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में बताया जा रहा था कि जीआरपी पुलिसकर्मी लगातार इस तरह से अवैध वसूली में लगे हैं।

झांसी जीआरपी
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रेलवे पुलिस उपाधीक्षक ने मामले की जांच करायी और जांच के बाद आये निष्कर्षों पर श्री मंसूरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जीआरपी थाना झांसी से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें कुछ पुलिसकर्मी वसूली करते हुए दिखायी दे रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक झांसी से जांच करायी गयी। जांच में पाया गया कि जीआरपी पुलिसकर्मियों द्वारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालानी की कार्रवाई की जा रही थी और किये गये चालान के तहत पैसा लिया जा रहा है। जांच में वसूली का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जिले के आला अधिकारियों ने बच्चों के साथ मिलकर किया पौधारोपण

Next Story

अंतिम पंक्ति के लोगों की भी चिंता करती है भाजपा :बेबी रानी मौर्य

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!