जालौन में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी

जालौन: घने कोहरे में कार गिरी नहर में, एक की मौत

उरई 31 दिसंबर ।  जालौन जनपद में आज  सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक पानी के तेज बहाव में बह गया।कार के चालक ने तैरकर अपनी जान बचाई।

यह हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-गुर्जर मार्ग पर नारायणपुरा गांव से निकली नहर पर हुआ।  यहां के घनौरा कला के रहने वाले बांके बिहारी पुत्र ऋषि कुमार अपने साथी सुमित शर्मा पुत्र विनोद कुमार शर्मा तथा इटौरा के रहने वाले चालक आनंद कुमार के साथ कार से धनौरा कला गांव से जालौन सब्जी मन्डी सब्जी लेने के लिए निकले थे। गांव नारायणपुरा के पास घने कोहरे के कारण चालक आनंद कुछ देख नहीं पाया और कार नहर में जा गिरी।

जालौन में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी

दुर्घटना के बाद चालक ने किसी तरह से बाहर आने के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुलडोजर की मदद से कार को बाहर निकाला, मगर घना कोहरा होने के कारण सुमित का पता नहीं चल सका। उसकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। बांके बिहारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

कार चालक आनंद ने बताया,“ ग्राम धनौरा कला में अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया जाना था। उसी के लिए सुबह सब्जी लेने मंडी जा रहे थे। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पंचतत्व में विलीन हीराबेन को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Next Story

अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!