भाजपा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

बबीना में भाजपा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

//

झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र के खैलार स्थित ऊषा गार्डन में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया।

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से घर-घर संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा झांसी महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुधीर सिंह और बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह को पारंपरिक गदा भेंट कर सम्मानित किया। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि बबीना विधानसभा में भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

श्री कुंज बिहारी जू सरकार के दरबार में सजा भव्य फूल बंगला, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

Next Story

छात्रों और अधिवक्ताओं ने शिक्षा और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘बुंदेली वसुधा’ और फाइन आर्ट फेयर-2026 का पोस्टर लॉन्च

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली ‘बुंदेली वसुधा’ कार्यशाला और फाइन

error: Content is protected !!