झांसी। महानगर में संचालित प्राइवेट अस्पतालों को लगातार चेतावनी के बाद भी नियमों की अनदेखी करने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शरू कर दी है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नवीन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने पर सांवरिया मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। पूर्व निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नवीन प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था।
