विस्फोटक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पचास किलो अवैध विस्फोटक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

//

झांसी । बुंदेलखंड में झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया।

त्योहारी सीजन के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी मुस्तैदी  के साथ अवैध विस्फोट पदार्थों के विरुद्ध अभियान चला रही है और इसी क्रम में गुरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साबिर उर्फ सोहिल निवासी काशीराम कॉलोनी थाना गुरसराय को दो बोरी में पांच कॉटन में रखी गई 50 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई,जिसकी बाजार कीमत लगभग 55 हजार बताई जा रही है।

साबिर को गिरफ्तार कर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

त्योहारी सीज़न में बीकानेर वाला सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर एफडीए का छापा

Next Story

एसएफसी की छात्राओं ने नारी सुरक्षा को लेकर किया नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!