मनोहर लाल पंथ नाती गोली

कोतवाली क्षेत्र में गरजी बंदूक,राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के नाती को मारी गोली

//

झांसी 05 नवंबर। प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के झांसी कोतवाली थानाक्षेत्र निवासी नाती प्रवीण को शनिवार रात पड़ोसी ने ही विवाद के चलते गोली मार दी। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रवीण को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मनोहर लाल पंथ नाती गोली

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि हमलावर , पीड़ित का पड़ोसी और दोस्त भी है। नवदुर्गा आयोजन के समय दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद हमलावर आज शराब के नशे में आया और उसने प्रवीण को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि गोली जबड़े में लगी थी और अस्पताल में ऑपरेशन किया जा चुका है ,पीड़ित खतरे से बाहर है। हमलावर की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।
मनोहर लाल पंथ नाती गोली

प्रवीण की मां ने कहा कि भरत यादव ने उनके बेटे प्रवीण को गोली मारी है।  नवरात्रि में उनके घर के आगे ही हो रहे भंडारे में खाना खाने के बाद भरत यादव  वहां खाना बनाने वाले को मारने लगा , इस पर प्रवीण और मोहल्ले वालों ने उसे ऐसा करने से रोका। शायद इसी कारण से भरत ,प्रवीण से कोई रंजिश रखने लगा और इसी के चलते उसने आज नशे में प्रवीण को गोली मार दी।उन्होंने भरत को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भरत के साथ एक और युवक था  हालांकि दोनों के बीच किसी आपसी  रंजिश की जानकारी न होने की बात कही।वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रवीण ने नगर निगम में पार्षद पद का चुनाव लड़ा था और दोनों के बीच चुनावी रंजिश भी थी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एक लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Next Story

झांसी में राजस्व चोरी मामले की 10 दिन में होगी जांच, नपेंगे दोषी: रवींद्र जायसवाल

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)