बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

/

झांसी 28 जुलाई। झांसी के चिरगांव थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि कोटा राजस्थान निवासी विनोद सेन (31) को सुबह दस बजे के आसपास मोटरसाइकिल से जाते हुए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। विनोद नाश्ता करने जा रहे थे।पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवारों ने इन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

गौरतलब है कि झांसी -कानपुर राजमार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिल रहा है। गुरूवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने सात से आठ महिलाओं को रौंद दिया था, जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। इस बाद आज सुबह फिर एक मोटरसाइकिल सवार की जिंदगी भी तेज रफ्तार ने लील ली।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी-कानपुर हाइवे हादसा अपडेट: एक और महिला की हुई मौत,मृतक संख्या बढ़कर हुई चार

Next Story

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किया विभाग का घेराव

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!