उपजा की झांसी जिला कार्यकारिणी गठित

उपजा की झांसी जिला कार्यकारिणी गठित,पत्रकारिता क्षेत्र की चुनौतियों पर हुआ विचार विमर्श

/

झांसी 25 जुलाई। उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के जाने माने संगठन यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की गठित झांसी जिला कार्यकारिणी को लेकर सभी औपचारिकताएं आज पूरी की गयीं और  मनोनयन पत्र वितरित कर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं देश व समाज हित में  साफ सुथरी और निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर दिया गया।

उपजा की झांसी जिला कार्यकारिणी गठित

वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्था के संरक्षक राम सेवक अड़जड़िया की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति से गठित जिला कार्यकारिणी को संरक्षक मंडल द्वारा मनोनयन पत्र वितरित किए गए।

उपजा की झांसी जिला कार्यकारिणी गठित

झांसी जिला कार्यकारिणी में सोनिया पाण्डे क. जिलाध्यक्ष, दीपक जौहरी महामंत्री, अरिंदम घोष उपाध्यक्ष, विष्णु दुबे उपाध्यक्ष, हेमेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष, रिपुसूदन नामदेव उपाध्यक्ष, राजेश चौरसिया संगठन मंत्री, दीपचंद चौबे सह संगठन मंत्री, प्रभात सक्सेना कोषाध्यक्ष, अमित सोनी मंत्री, दीपक महाजन मंत्री, सचिन श्रीवास्तव मंत्री, देवेन्द्र शुक्ला सह मंत्री, प्रवीण शर्मा सह मंत्री, श्याम राजपूत सहमंत्री, रोहित झा मीडिया प्रभारी, दीपक त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए।

उपजा की झांसी जिला कार्यकारिणी गठित

संगठन की कार्यकारिणी सदस्यों में बृजेन्द्र चतुर्वेदी, आशीष दुबे, विवेक राजौरिया नेटवर्क, नंदू,विजय कुशवाहा, सरिता सोनी,रानू साहू, राज गौतम बबलू रमैया, आकाश राठौर, प्रदीप, राजीव सक्सेना, रवि परिहार, रीतेश मिश्रा, सरिता सोनी, सरजू शरण पाठक, प्रदीप यादव, राजेश दुबे, प्रभात साहनी फोटो ग्राफर, अजय शुक्ला, प्रभाकांत मिश्रा, राम शर्मा मनोनीत किए गए। संरक्षक मण्डल में राम सेवक अड़जड़िया, रामकुमार साहू, राम गोपाल शर्मा, वाई के शर्मा, आशुतोष बनर्जी शामिल किए गए हैं।

उपजा की झांसी जिला कार्यकारिणी गठितबैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक रामसेवक अड़जड़िया ने कहा कि पत्रकार पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता कायम रखने के लिए कार्य करें। वह ऐसा कोई काम ना करें  जिससे समाज में पत्रकारों और मीडिया के प्रति गलत संदेश जाए। रामकुमार साहू ने कहा कि पत्रकारिता कठिन कार्य है। समाज के प्रति उसकी बड़ी जिम्मेदारी है।लोग जब सब जगह से निराश हो जाते हैं तब मीडिया की ओर आशा भरी निगाहों से देखते हैं। रामगोपाल शर्मा, वाई के शर्मा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियों की चर्चा की तथा पत्रकारों की एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर राजीव सक्सेना, सुमित खरें आदि उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन उपजा के प्रदेश मंत्री महेश पटेरिया ने किया। आभार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रकांत यादव ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

किशोरी संग अपहरण के बाद बलात्कार मामले के आरोपी की जमानत खारिज

Next Story

बुंदेलखंड के एनसीसी कैडेट्स कर रहे हैं क्षेत्र व देश का नाम रोशन: कमांडेंट मुकेश पाण्डेय

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!