स्टेडियम में आज सुबह हुए मैचों के मुख्य अतिथि आबकारी उपायुक्त सुभाष सोनकर, सुब्रतो मुखर्जी मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक रहे । मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आज महिला वर्ग में हॉकी हरियाणा की टीम ने दिल्ली हॉकी को जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली हॉकी को खेल के हर क्षेत्र में करारी मात दी और 7-0 से मैच अपने नाम किया। दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी की टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को 6-1 से शिकस्त दी जबकि हॉकी पंजाब ने हॉकी उत्तराखंड को पांच गाेलों से हराया जवाब में उत्तराखंड की टीम एक भी गोल नहीं कर पायी।
पुरूष वर्ग में खेले गये मैच में हॉकी हरियाणा की टीम ने हॉकी उत्तराखंड की टीम को 4-0 से मात देकर जीत हासिल की।
आज खेले गये पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम की सुश्री वन्दना ’वूमने ऑफ दी मैच’ रही। वही हरियाणा व दिल्ली के मध्य खेले गये मैच में हरियाणा की सुश्री भाव्या ’वूमेन ऑफ दी मैच’ रही। पंजाब व उत्तराखण्ड के मध्य हुये मैच में पंजाब की सुश्री रवनीत कौर वूमेन ऑफ दी मैच’ रही। वही पुरूष वर्ग में हरियाणा के श्री प्रक्षित पांचाल को ’मेन ऑफ दी मैच’ का पुरस्कार मलखम्भ फैडरेशन ऑफ इण्डिया के उपाध्यक्ष संजीव सरावगी एवं प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
इसके अतिरिक्त हॉकी इण्डिया द्वारा नामित तीन चयनकर्ता ओलम्पियन हरपाल सिंह, ओलम्पियन दीपिका ठाकुर व सुश्री रितु रानी पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व विभिन्न प्रदेशों से आये अम्पायरगण भी रहे।
उक्त अवसर पर राममिलन क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़, राजेश सोनकर उपक्रीड़ाधिकारी झांसी, सुनील कुमार उपक्रीड़ाधिकारी, सुषमा कुमारी हॉकी प्रशिक्षक, ब्रजेन्द्र यादव वरिष्ठ खिलाड़ी, सुनीता तिवारी, अशोक ओझा, विकास वेंदया, गौतमदास, मुकेश भारतीय, राजा खान व रामकुमार सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उद्घोषिका के रूप में रिजूजू गुप्ता, कु0 फरहीन परवीन एलेन हाउस पब्लिक स्कूल उपस्थित रहे। अन्त में आभार सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी झांसी द्वारा किया गया।
मंगलवार को सुबह आठ बजे से चैम्पियनशिप के अन्य मुकाबले खेले जायेगें।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन