युवक ने खुद को मारी गोली

जालौन:युवक ने वीडियो कॉल के दौरान खुद को मारी गोली, मौत

जालौन 16 फरवरी । जालौन में थाना एवं ग्राम पंचायत कुठौंद प्रधान के भतीजे ने आज वीडियो कॉल करते समय अपने सीने में गोली मार ली, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी जालौन उमेश पांडे ने बताया कि आज दोपहर बाद ग्राम पंचायत व थाना कुठौंद के ग्राम प्रधान नरेंद्र महंत के भतीजे पिंकू महंत (26) ने किसी से वीडियो कॉलिंग करते समय तमंचे से गोली मार ली । गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे । कमरे में पिंकू लहुलुहाथा ,  परिजन उसे आनन फानन में सीएचसी कुठौंद ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।

मामले जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक कुठौंद अखिलेश कुमार तिवारी तत्काल घटनास्थल पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है जिसके आधार पर जांच की जाएगी ,गोली मारने का भी कारण पता लगाया जाएगा तथा गोली मारते समय मृतक किस से बात कर रहा था,यह भी पता लगाया जायेगा।

राजू, वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

हत्यारोपी का जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त

Next Story

जालौन: पुलिस के साथ मुठभेड़ में ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!