विधायक राजीव सिंह

खिलाड़ी बेटियों को विधायक राजीव सिंह  ने दिया प्रोत्साहन का उपहार

//

झांसी। जनपद में बबीना विधानसभा क्षेत्र की चार होनहार बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विधायक राजीव सिंह पारीछा ने रनिंग शूज और ट्रैक सूट भेंट किए। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाली इन बेटियों की खेल प्रतिभा और मेहनत को देखते हुए विधायक ने यह पहल की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी का सपना अधूरा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित होती है। बेटियां आगे चलकर क्षेत्र, जनपद और देश का नाम रोशन करें, इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

विधायक की इस पहल से बेटियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने संकल्प जताया कि संसाधनों के अभाव में बबीना क्षेत्र की किसी भी प्रतिभाशाली बेटी की खेल यात्रा बाधित नहीं होने दी जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, देशभर के 25 वैज्ञानिक ले रहे हिस्सा

Latest from Jhansi

कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, देशभर के 25 वैज्ञानिक ले रहे हिस्सा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

error: Content is protected !!