झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर ने सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की संस्तुति एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला सोशल मीडिया संयोजक चेतन ओझा ने संगठन की डिजिटल गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी गठित की है।
घोषित 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में किशन त्रिपाठी, सोमकांत निगम एवं विशाल निगम को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं शुभम सक्सेना, कृष्णा तिवारी, जैन सिंह कुशवाहा, आकाश सेन, विकास साहू, अमित वर्मा, संजय रायकवार, विकास श्रीवास्तव एवं तेजस्व प्रताप सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
