राजीव सिंह पारीछा

ग्रामीण विकास को सहकारिता से मिलेगी गति : राजीव सिंह पारीछा

//

झांसी।जनपद में  विकासखंड चिरगांव के रामनगर में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने और किसानों की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियां किसानों और ग्रामीण परिवारों तक सरकारी योजनाओं, कृषि सुविधाओं एवं आवश्यक सेवाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। रामनगर में समिति का शुभारंभ क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों और ग्रामीणों को सहकारिता से जुड़ने के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक व सामाजिक प्रगति को गति मिलेगी।

उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं संचालकों से पारदर्शिता, ईमानदारी और सेवाभाव के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताते हुए कहा कि समिति का लाभ अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीण परिवारों तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयदेव पुरोहित ने की, जबकि संचालन दिनेश पराशर (लाल पहाड़ी) ने किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद नायक, ब्लॉक प्रमुख चिरगांव राजकान्तेश वर्मा, सहकारिता विभाग के एडीओ अजय सिंह, विनोद गौतम, नरेंद्र नायक, जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह रायकवार एवं सियाशरण यादव मौजूद रहे।

इसके अलावा ग्राम प्रधान दबरा बुजुर्ग राहुल राजपूत, ग्राम प्रधान रिंकू दांगी, समिति सचिव कौशल चतुर्वेदी, संजय नायक, समिति निदेशक रामकुमार शिवहरे एवं अवधेश पुरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। समिति के शुभारंभ को ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता व्यवस्था मजबूत करने और किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजपा ने बनाई चरणबद्ध रणनीति

Next Story

 पैथोलॉजी लैब से 1.70 लाख की चोरी, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!